फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सरकार से लगाई गुहार, सोसाइटियों में भेजी जाए खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्घूपुर की मीटिंग यूनियन के प्रेस सचिव मेहर सिंह खेड़ी की अध्यक्षता में अनाज मंडी खरड़ में हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समूह पंजाबियों ने बहुत बड़ी बहुमत से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी परंतु यह सरकार किसानों तथा आम लोगों के पक्ष में नहीं है। इस कारण लोगों में भारी निराशा पाई जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की है कि डूबती किसानी को बचाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गेंहू के सीजन में किसानों को खाद की कमी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की खेतीबाड़ी सोसायटियों में डीएपी समेत अन्य खादों की भारी कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को गेहूं की बिजाई करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसान बाजार में डीलर से डीएपी या अन्य खाद लेने जाता है तो उसे और अधिक अतिरिक्त चीजें खरीद करनी पड़ती है जिनकी किसानों को कोई जरूरत नहीं होती है।
इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि पंजाब की खेतीबाड़ी सोसायटियों में तुरंत डीएपी खाद भेजी जाए। इस अवसर पर हकीकत घडुआं, बहादुर सिंह नियामियां, बलजीत रडियाला, कुलविंदर सिंह देहकलां, पाल सिंह, अरविंदर पोपना, गुरजंट पोपना और मनप्रीत सिंह खेड़ी समेत यूनियन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें