फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से लड़ रहे किसान और मजदूर : परनीत कौर

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंची परनीत कौर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद लालड़ू के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रविवार को लोकसभा पटियाला परनीत कौर ने स्थानीय महाराणा प्रताप भवन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों मजदूरों और आम लोगों की लड़ाई केंद्र सरकार से है। जिसने ढाई महीने से लोगों को सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन

अकाली-भाजपा का जो गहरा रिश्ता था, वह अब टूटकर जगजाहिर हो चुका है। इस मौके पर परनीत कौर ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देकर विजेता बनाएं, जिससे लालड़ू के विकास में और तेजी लाई जा सके। इस मौके पर हलका इंचार्ज दीपिंदर सिंह ढिल्लों, यूथ कांग्रेस के महासचिव उदयवीर सिंह ढिल्लों ने भी कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगी।
इस बैठक के दौरान पंडाल की कुर्सियां तकरीबन खाली रहीं। लोग चाय-पकौडे़ के स्टालों पर खाने-पीने में व्यस्त रहे। वहीं, स्टेज से कांग्रेसी नेता बार-बार लोगों को कुर्सियों पर बैठने की अपील करते रहे हैं। इस अवसर पर सीनियर नेता वासदेव मदान, प्रेम राणा, संजय मदान, सतीश राणा, अमरीक सिंह मलकपुर, हरि चंद, उदय राणा आदि समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें