फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी की बेटी को दिलाई फैमिली पेंशन, पति ने दे दिया था तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक्स सर्विसमैन ग्रीवांस सेल की बदौलत फौजियों की बेटियों को जरूरत के समय पारिवारिक पेंशन मिलने का कानून बन गया है। इससे पूर्व सैनिकों की जरूरतमंद बेटियां इज्जत के साथ अपनी जिंदगी बसर करने के काबिल हो गई हैं।
विज्ञापन

एक्स सर्विसमैन ग्रीवांस सेल ने दिवंगत पूर्व फौजी की बेटी को 27 हजार रुपये प्रति माह फैमिली पेंशन दिलवाने में सफलता हासिल की है। इसका अपने पति के साथ तलाक हो गया था। सेल के प्रधान सेवानिवृत्त ले. कर्नल एसएस सोही ने बताया कि उनकी ओर से दिवंगत सूबेदार रघुबीर सिंह की बेटी भूपिंदर कौर का फैमिली पेंशन का केस 2017 में दाखिल किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए सेना ने उसके लिए पेंशन लगा दी है।
ग्रीवांस सेल के प्रधान सोही ने बताया कि सूबेदार रघबीर सिंह ने 28 साल फौज में नौकरी की और 30 सितंबर, 1972 को सेवानिवृत्त हुए। रघबीर सिंह के चार बेटे और दो बेटियां हैं। सूबेदार की पत्नी कुलवंत सिंह की 2011 में मौत हो गई थी। सूबेदार की बेटी भूपिंदर कौर ही सूबेदार और उनकी पत्नी की सेवा संभाल करती थी। भूपिंदर कौर का विवाह 1998 में हुबली के रविंदर सिंह के साथ हुआ था और उसे पांच महीने के बाद वापस घर भेज दिया था। उस समय वह गर्भवती थी। कोर्ट केस के बाद भूपिंदर कौर को 2001 में तलाक दे दिया गया था और भूपिंदर कौर अपनी तीन साल की बेटी और 90 साल के पिता पर पूरी तरह से आश्रित हो गई जो खुद बीमार रहते थे।
विज्ञापन

परिवार फेज-4 में किराए के मकान पर रह रहा था और अपनी मौत से पहले सूबेदार ने गुलमोहर कांप्लेक्स में एक फ्लैट खरीदा था इसमें भूपिंदर कौर रह रही है। उसकी बेटी भी 23 साल की हो चुकी है और उसके पास आमदन का कोई जरिया नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें