मोहाली। शहर की जिम्नास्टिक टीम में लड़के-लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां लड़के की टीम में तीन खिलाड़ी नेशनल के लिए जा चुके हैं। वहीं लड़कियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिम्नास्टिक में मोहाली की 12 लड़कियों की एक टीम ने तीनों स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे रहकर अंक प्राप्त किए हैं। मोहाली के जिम्नास्टिक कर रही लड़कियां पिछले 6 से 8 साल से लगातार तैयारी कर रही हैं।
अव्यवस्था : मेडिकल डेस्क पर लिटाकर किया बच्चे का इलाज
फुटबाल लगने से फाजिल्का की फुटबॉल टीम की एक खिलाड़ी के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसे बेड पर लिटाने तक की कोई जगह स्टेडियम में नहीं बनाई गई थी। वहीं मेडिकल डेस्क के लिए भी कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। ऐसे में न ही डॉक्टर के लिए कोई अलग से कमरा बनाया गया था। वहीं न ही कोई दवा रखने के लिए कोई स्टॉल तक रखा गया है। यहां तक इलाज में इस्तेमाल सामग्री को फेंकने के लिए डस्टबिन तक मौजूद नहीं था। इसके साथ ही पानी वाले पीने का भी इंतजाम नहीं दिखा।
सार्थक नेशनल लेवल में जीत चुके दो रजत अंडर-17 में खेल रहे पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स सार्थक वालिया आगरा में हुई स्कूल गेम में पैरलल बारस में दो कांस्य जीत चुके हैं। इसके अलावा जोधपुर में हुई सब-जूनियर नेशनल जोधपुर में पैरलल बारस और रोमन रिंग में दो रजत पदक जीत चुके हैं। उनके कोच समीर देब ने बताया कि वह नौ साल से अभ्यास कर रहा है।