फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जज के नाम से डिनर पार्टी के बड़े अधिकारियों को भेजे फर्जी निमंत्रण पत्र, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले की एक जज ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक सीनियर जज के सम्मान में चंडीगढ़ में डिनर पार्टी रखी हुई थी। पार्टी से ठीक पहले मेजबान जज को पता चला कि किसी शरारती तत्व ने उनके नाम से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के कई सीनियर जज, अधिकारियों और मंत्रियों को फर्जी निमंत्रण पत्र भेज दिया है। जज की शिकायत पर थाना फेज-1 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी, मानहानि समेत पांच धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली की एक जज ने सीनियर जज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-17 के नामी होटल में डिनर पार्टी रखी थी। पार्टी से ठीक पहले जज को पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कुछ वरिष्ठ न्यायाधीशों, कुछ मंत्रियों और अधिकारियों को निमंत्रण पत्र भेजे हैं। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें