फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्जी इमिग्रेशन कंपनी ने 23 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फर्जी इमिग्रेशन कंपनियों का हब बन चुके मोहाली में लगातार विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इसमें फर्जी इमिग्रेशन कंपनियों ने कर्नाटक के 23 लोगों को ठगी का शिकार बनाकर उनसे 55 लाख रुपये ठग लिए। इसको लेकर मंगलवार को पंजाब अगेंस्ट करप्शन संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह दाऊ ने पीड़ितों को साथ लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर स्थित सेक्टर-67 के एक मॉल में माइग्रेट एक्सपर्ट सॉल्यूशन नाम की एक कंपनी चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी तरफ से चार से पांच अलग-अलग फर्जी कंपनियां बनाई हुईं हैं। इन लोगों द्वारा नेशनल लेवल पर विज्ञापन देकर दूरदराज रहने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाया है। कर्नाटक से आए पीड़ित डोरे नायक ने बताया कि उसने अपने गांव के 23 लोगों की फाइल इन एजेंट के पास विदेश जाने के लिए लगवाई थी।
बदले में इन इमिग्रेशन एजेंट ने उनको फर्जी ऑफर लेटर और वीजा थमा दिए। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी पैसे देने के लिए राजी हुई और उन्हें चेक भी दे दिए। वह चेक बाउंस हो गए और उनके पैसे फंस गए। जब पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई तो उसके बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि अब जब वह पुलिस के पास जाते हैं तो उल्टा उन्हें धमकाया जाता है कि उन्हें ही एजेंट बनाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा और जेल में डाल दिया जाएगा। जबकि आलम यह है कि अब उनके पास खाना खाने के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं और यहां पर वह दर-दर के ठोकरे खा रहे हैं। 3 महीने से वह अपने गांव नहीं गए क्योंकि वहां पर जिन लोगों की फाइल कंपनी में लगवाई थी वह लोग अब उनके ही खिलाफ हो गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के जेवरात भी गिरवी रखकर कंपनी को पैसे दिए ताकि किसी प्रकार से उनके वीजा आ जाएं। लेकिन कंपनी द्वारा सारे पैसे हजम कर लिए गए और उनके साथ ठगी की गई।



हमने डोरे नायक की शिकायत पर माइग्रेंट एक्सपर्ट सॉल्यूशन नाम की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में डोरे नायक से भी पूछताछ की जाएगी क्योंकि वह 23 लोगों का वीजा लगवाने के लिए यहां आया था जिस पर उसे कमीशन मिलना था। इसकी जांच भी होगी।
विज्ञापन


हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें