फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना गलत इस्तेमाल किया, लड़की पर केस दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना गलत इस्तेमाल किया, लड़की पर केस दर्ज
विज्ञापन

जीरकपुर निवासी लड़की का दिल्ली की एक लड़की ने बिना मंजूरी के साइट पर बनाए अकाउंट
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। सोशल मीडिया पर जीरकपुर निवासी एक लड़की के फर्जी अकाउंट बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली निवासी एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी लड़की की पहचान अंकिता यादव, निवासी शाहरदा, विश्वास नगर दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी लड़की फरार चल रही है जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि एक लड़की ने शिकायत में बताया कि एक अज्ञात ने उसकी अनुमति बिना उसकी तस्वीर लगाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बना लिए हैं। फोटो लगाकर बनाए फर्जी अकाउंट पर अपने फोन नंबर देकर लोगों को अश्लील बातें करने के लिए कहा जा रहा है। इस कारण उसकी बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि यह अकाउंट दिल्ली की उक्त आरोपी लड़की ने बनाए हुए हैं। उसने अपने पास तीन मोबाइल रखे हुए हैं। उसकी ओर से लोगों से उक्त लड़की बनकर अश्लील बातें करके पैसे वसूले जाते हैं। पुलिस ने बताया कि बैंक खातों की डिटेल व अन्य मोबाइल नंबर की भी जांच की गई है। मोबाइल नंबर किसी गौरव सिंगला के नाम पर है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़की के काबू आने पर बड़ा मामला सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह लोग सोशल मीडिया से लड़की की फोटो उठाकर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर पैसे ऐंठते हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज कर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें