मोहाली स्थित ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को रंगारंग विदाई पार्टी आयोजित की गई। इसमें एमबीए, बीबीए व बीसीए के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर को विदाई दी। प्रोग्राम की शुरुआत रंगारंग प्रोग्राम से हुई। समागम में ग्रुप के चेयरमैन जेएस बेदी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान मिस्टर एंड मिस ज्ञान ज्योति प्रोग्राम सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। जूनियर वर्ग में दीपाली को मिस फेयरवेल और सिमरन पाल सिंह को मिस्टर फेयरवेल घोषित किया गया। जबकि, सीनियर वर्ग में में पलक दुआ को मिस फेयरवेल और अभिजीत पठानिया को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। विजयी विद्यार्थियों को चेयरमैन जेएस बेदी ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। प्रोग्राम के अंत में पास आउट होने वाले विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट, अध्यापकों व जूनियर विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।