फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी स्कूलों में 800 से अधिक विद्यार्थियों की आंखें जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नेत्र जांच के उद्देश्य से चलाई जा रही ''''दृष्टि प्रकाश'''' परियोजना का तीसरा चरण पूरा कर लिया गया है। इस चरण में कुल 808 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। यह नेत्र जांच रोटरी क्लब मोहाली मिडटाउन की तरफ से करवाई गई। क्लब के प्रधान दिलप्रीत सिंह बोपाराय ने बताया कि इस चरण के अंतर्गत तीन सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया। इसमें सरकारी हाई स्कूल सनेटा में 153, लांडरा स्कूल में 340 और मौली बैदवान में 315 विद्यार्थियों की जांच की गई। डॉ. आदित्य शर्मा और उनकी टीम ने आंखों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें