फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख से बाजार में रखी जाएगी नजर, दूर होंगी व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के बाजारों में दुकानदारों और लोगों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला पुलिस अब आगे आ गई है। शुक्रवार को डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने फेज-3बी2 के बाजार में व्यापारियों की मुश्किलों को सुना। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि बाजार से जुड़ी सभी समस्याओं को विभिन्न विभागों के साथ मिलकर हल करवाया जाएगा। बाजारों में भी अब कैमरों की नजर रहेगी और कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाजारों में आने वाले युवाओं की ओर से की जा रही हुल्लड़बाजी पर शिकंजा कसने के लिए दो नए पुलिस बीट बॉक्स बनाए जा रहे हैं, जो जल्दी ही शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बाजार की पार्किंग में गलत तरीके से गाड़ी ड्राइव कर आवाजाही प्रभावित करने वाले लोगों के चालान भी किए जाएंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह शुक्रवार दोपहर के समय बाजार में पहुंचे। उन्होंने क्रमवार सभी दुकानदारों से उनकी समस्याओं को सुना। डीएसपी ने यहां के दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही बाजार की समस्याओं को दूर करने के लिए वह नगर निगम और गमाडा के अधिकारियों को साथ लेकर मार्केट का दौरा करेंगे और यहां की समस्याओं को पहल के आधार पर दूर किया जाएगा।
मार्केट एसोसिएशन बनाएगी बीट बॉक्स
मार्केट एसोसिएशन के प्रधान दिलावर सिंह और वाइस प्रेसिडेंट अकविंदर सिंह गोसल ने बताया कि फेज-3बी2 के बाजार में वह दो बीट बॉक्स खुद बनवा रहे हैं। इस पर पर डीएसपी ने कहा कि बीट बॉक्स पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जो कि शाम के समय बाजार में पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे। इसके अलावा इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

युवक सरेआम पीते हैं शराब, मचाते हैं हुड़दंग
अशोका टेक्सटाइल के मालिक अशोक गोयल ने बताया कि मार्केट में शोरूमों के पीछे काफी खुली जगह है। यहां पर रोजाना शाम को युवक इकट्ठे होकर सरेआम शराब पीते हैं। यह लोग कार में गाने बजाकर खुले में डांस करते हैं। जिससे काफी समस्या आ रही है, वहीं इस शोरशराबे से बचने के लिए ग्राहक आने से कतराते हैं और इससे कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आम लोग बाजार आने से परहेज करते हैं। ऐसे में इलाके में सुरक्षा को मजबूत किया जाए।
बाजार में नहीं देखेंगे भिखारी
वहीं बाजार में बढ़ रही भिखारियों की समस्याओं का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। इस पर डीएसपी सिटी-1 ने भरोसा दिलाया कि कानून के तहत बाजार में भिखारियों के आने पर रोक लगाई जाएगी। 20 अक्तूबर तक मार्केट में कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों को काबू किया जा सके। इस मौके पर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान दिलावर सिंह, उप प्रधान अकविंदर सिंह गोसल, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह दियोल, सुनील वर्मा और अन्य दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें