फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extortion: पंजाबी गायक से मांगी 1.20 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी; पाकिस्तान में छिपा है आतंकी रिंदा

Fri, 10 Oct 2025 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली

सार

पंजाबी सिंगर नीरज साहनी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले का कहना था कि वह रिंदा बोल रहा है। उसने रंगदारी के सवा करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगी है। पंजाबी सिंगर नीरज साहनी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले का कहना था कि वह रिंदा बोल रहा है। उसने रंगदारी के सवा करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

विज्ञापन


नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीरज ने कॉल से जुड़े सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। एसएचओ सुखवीर सिंह थाना फेज-1 का कहना है कि शिकायत आई है, जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई करेंगे।

सेक्टर-88 में रहने वाले नीरज साहनी ने बताया कि सेक्टर-75 में उनकी कंपनी है। छह अक्टूबर को दोपहर 3.20 पर उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बोल रहा है। उसने कहा कि तुम्हें 1.20 करोड़ रुपये का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन


उसने कहा कि यह रुपये दिलप्रीत को देने हैं। उसने एक अन्य व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया था और कहा कि इसे रुपये देने होंगे। खुद को रिंदा बताने वाले ने कहा कि उसका संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। तुझे मेरे साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें