मोहाली के सरकारी कॉलेज फेज-6 में डॉ. बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती के उलपक्ष्य में किताबों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. साधना संगर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। प्रदर्शनी के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ मेंबरों ने किताबें पढ़ीं। लाइब्रेरियन प्रदीप रत्न ने अंत में सभी का धन्यवाद किया।