फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक्साइज विभाग का डिपार्टमेंटल स्टोर और रेस्टोरेंट पर छापा, चंडीगढ़ से लाई शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई एईटीसी अशोक चलहोत्रा के निर्देश और ईटीओ दीवान चंद शर्मा की अगुवाई में की गई। एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने निजर चौक के पास एक कॉर्नर डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन

जांच के दौरान वहां से चंडीगढ़ से लाई गई अवैध शराब बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार मौके से करीब 8 पेटियां शराब जब्त की गईं, जिनमें इंपोर्टेड बीयर भी शामिल है। जांच में यह भी सामने आया कि इसी स्टोर की पहली मंजिल पर स्थित स्काई बाइट्स रेस्टोरेंट के बार में भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। यहां चंडीगढ़ की शराब को डिस्प्ले पर रखा गया था और ग्राहकों को परोसा जा रहा था। एक्साइज टीम ने रेस्टोरेंट से भी शराब जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि इस संबंधी खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में स्टोर के मालिक विनय कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें