फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओवरलेंथ वाहन पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 20 हजार का का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर एक ओवरलेंथ वाहन का 20 हजार रुपये का चालान काटा, वहीं बिना अनुमति सड़क निर्माण कर रही कंपनी के टिपर को भी जब्त कर लिया। ट्रैफिक इंचार्ज जीरकपुर इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर एक ऑटो को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन पर ओवरलेंथ पाइप लदे हुए थे, जो राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए थे।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालक का 20 हजार रुपये का चालान किया गया। मेट्रो के पास बिना अनुमति सड़क निर्माण कार्य कर रही जीकेपीसीएल कंपनी के एक टिप्पर के कारण मुख्य मार्ग पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में इमरजेंसी सेवाएं और वीआईपी काफिले भी फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर को जब्त कर लिया और कंपनी के खिलाफ चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें