फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल के रिकॉर्ड में थे 18 मरीज, हाजिर मिले चार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-सात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ईएसआई अस्पताल मरीजों को सुविधा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। गत दिवस चाहे सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू द्वारा अस्पताल दौरे के समय सारा स्टाफ और मरीज उपलब्ध थे। लेकिन शाम को चेकिंग में ही उसकी पोल खुल गई। कमेटी ने इस बारे सेहत मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वीरवार रात को करीब आठ बजे मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ईएसआई कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पाया गया कि अस्पताल के रजिस्टर रिकार्ड में मरीज तो दाखिल होते है पर अस्पताल में मौजूद नहीं होते। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि उनका खर्च डाल कर अस्पताल में बड़ा घोटाला हो रहा है। कमेटी के सदस्य एडवोकेट जसबीर सिंह, पार्षद सतवीर धनोआ व अन्यों ने देखा कि अस्पताल के रिकार्ड में 18 मरीज दाखिल थे पर वहां पर सिर्फ चार मरीज दाखिल मिले। जब कमेटी के सदस्यों ने इस बारे स्टाफ से पूछा तो स्टाफ सही जवाब नहीं दे पाया। जब मौके पर कमेटी ने एसएमओ डॉ. दर्शन सिंह को फोन किया तो वह भी तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके।
एमआईए की ईएसआई कमेटी ने जब अस्पताल का दौरा किया तो उस समय नाइट ड्यूटी डॉक्टर भी गैर-हाजिर था। शिफ्ट में मौजूद डॉक्टर ने भी अपने समय से पहले छुट्टी कर ली थी। नाइट शिफ्ट वाले डॉक्टर भी आठ बजे तक अस्पताल में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

अस्पताल में लगी पानी की सप्लाई के लिए मोटर करीब एक महीने से खराब पड़ी है। इससे अस्पताल में मरीजों के लिए पानी तक नहीं है। यही नहीं शौचालयों में भी पानी नहीं है। बता दें कि गत दिवस जब सेहत मंत्री अस्पताल पहुंचे थे तो उन्हें इस बारे में अस्पताल स्टाफ ने नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें