फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से पैसे लेकर काम कराने वाले टाइपिस्ट की कचहरी में एंट्री बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। एसडीएम हिमांशु जैन ने एक व्यक्ति के खिलाफ ठगी करने की शिकायतें मिलने के बाद उस व्यक्ति के कचहरी कांप्लेक्स में प्रवेश करने पर पूर्ण तौर पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, इस संबंधी जनता को सूचित करता हुआ नोटिस भी जारी किया है जिसमें कहा गया है कि तजिंदर सिंह (रिंकू) निवासी मोहाली जो तहसील कांप्लेक्स खरड़ में टाइपिस्ट का काम करता है आम लोगों से अलग अलग तरह के काम करवाने के बदले रिश्वत लेता है, उससे बचकर रहें।
विज्ञापन

नोटिस में लिखा है कि इस व्यक्ति के खिलाफ 12 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर नोटिस लेते हुए इस व्यक्ति की कचहरी कांप्लेक्स में एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं कैबिन इंचार्जों को भी हिदायतें जारी की हैं कि यदि इस व्यक्ति को कोई अपने कैबिन में पनाह देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनता को अपील की है कि गाड़ियों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंतकाल समेत अन्य कामों के लिए इस व्यक्ति को कोई भी कागजात न दिया जाए।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में जब तजिंदर सिंह से बात की तो उसने कहा कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उसे किसी साजिश के तहत जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें