फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम गांजे समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी ने 500 ग्राम गांजे समेत नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरीक सिंह निवासी जुझार नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया तो अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि बलौंगी बैरियर के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी को पैदल जाते हुए काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह गांजा दिल्ली से लेकर आता था और पीजी में रहते बड़े घर के लड़कों को नशे की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें