फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंशन न मिलने पर विधवा महिलाओं में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ । पंजाब सरकार की ओर से विधवा महिलाओं को समय पर पेंशन नहीं देने पर शहर की विधवा महिलाओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को विधवाओं ने गांव नया शहर बडाला में पंचायत यूनियन के प्रधान हरमिंदर सिंह मावी को अपना दुखड़ा सुनाया। इन महिलाओं ने बताया कि उन्हें पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है ओर इस कारण उन्हें अपने घर का खर्च चलाने में भारी परेशानी हो रही है। इस मौके पर यूनियन प्रधान हरमिंदर सिंह मावी ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले लंबे समय से पेंशन, शगुन स्कीम समेत सरपंचों को मान भत्ता जारी नहीं कर रही है। राज्य के मंत्री और विधायक अपने अवैध कारोबार माइनिंग, शराब, ट्रांसपोर्ट और भू-माफिया जैसे धंधों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पंजाब सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी अकाली-भाजपा सरकार के समय बीडीपीओ दफ्तर का घेराव करने पर एक साल से रुकी पेंशन बडाला नया शहर के लोगों को मिली थी। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार से विधवा महिलाओं को तुरंत पेंशन जारी करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस ओर तुरंत ध्यान नहीं दिया तो पंचायत यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ रोष धरना देने के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- क्षेत्र की विधवा महिलायें हरमिंदर सिंह मावी को अपना दुखड़ा सुनाती हुई।
फोटो नंबर- 26 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें