फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू में सर्विस रोड पर अतिक्रमण बनी परेशानी, बस व थ्री-व्हीलर लगा रहे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालड़ू/डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू अंडरब्रिज के साथ लगती सर्विस रोड पर अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर प्राइवेट मिनी बसों और थ्री व्हीलरों का दिनभर कब्जा है, जबकि फुटपाथ पर अवैध खोखे वालों का कब्जा है।
सर्विस रोड ने पार्किंग स्थल का रूप धारण कर लिया है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लालड़ू अंडरब्रिज के साथ बनी सर्विस रोड शहर की प्रमुख सड़क है। लालड़ू से जीरकपुर चलने वाली प्राइवेट मिनी बसें सड़क पर खड़ी होने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण होने से रास्ता संकरा हो जाता है और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास के गांवों से खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर बाजार चले जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ मैकेनिक दुकानदार सड़क पर ही वाहन खड़े कर उनकी मरम्मत करते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। कई बार जाम के दौरान सड़क पर खड़ी मिनी बस चालकों और अन्य वाहन चालकों के बीच विवाद का कारण भी बनता है। बख्शीश सिंह भट्टी, कुलदीप सिंह सरसीणी, प्रेम राणा, भूपिंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि अब बस स्टैंड चालू हो गया है तो सड़क पर खड़ी बसों को बस स्टैंड में खड़ा किया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि फुटपाथ पर भी कब्जे के कारण पैदल चलने वालों को भी सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से नियमित अभियान चलाकर सर्विस रोड और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें