फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-फेस्टिवल सीजन शुरू हो चूका है, अवैध कब्जे न हटाए तो लोगों करना पड़ेगा जाम का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर समान सजाना शुरू कर दिया है। दुकानदारों की ओर से काफी हद तक सड़क पर कब्जा कर लिया जाता है, इस कारण सड़कों पर जाम लगने की समस्या आती है। जीरकपुर की मेन मार्केट, भबात रोड, पटियाला रोड और बलटाना मार्केट में यह समस्या काफी ज्यादा आ रही है। हालांकि बलटाना के फर्नीचर मार्केट में हमेशा यही स्थिति रहती है और इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि स्थानीय लोग अक्सर इसकी शिकायत करते रहते हैं। लेकिन नगर काउंसिल की टीम एक दो दिन कार्रवाई कर के कुछ समान उठा ले जाती है तो दुकानदार जुर्माना भरने के बाद दो दिन बाद वहीं हालात पैदा कर देते हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रेहड़ी-फड़ी वाले भी जाम की समस्या को पैदा करते हैं। पटियाला चौक से कोहिनूर ढाबे की तरफ जाओ तो सब्जी मंडी के समाने, लोहगढ़ में बड़े पार्क के सामने लगी रेहड़ी-फड़ी कारण शाम के समय जाम की समस्या बन जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी सड़क पर इतनी आगे होती हैं की यदि दो गाड़ियां एक दूसरे को क्रास करती है तो एक गाड़ी को साइड में खड़ा दूसरी निकालनी पड़ती है और ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों के पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
पार्किंग न होने के कारण भी लगता है जाम
शहर की अंदर बहुत सी ऐसी मार्केट हैं, जिनमें रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा है। वीआईपी रोड के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, बंसल प्लाजा, देवा जी प्लाजा, केसरी प्लाजा और एप्पल हाइट्स के नजदीक बनी नई मार्केट की पार्किंग में लोगों ने रेहड़ी फड़ियां लगाकर खाने पीने, सब्जी और फ्रूट आदि बेचते हैं। पार्किंग में रेहड़ी फड़ी लगने के कारण गाड़ियां पार्क करने की जगह नही बचती है और लोगों को गाड़ियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं। इस कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन

कोट्स ::
हमारे पास भी बाजार में ट्रैफिक जाम होने की शिकायतें आ रही हैं। कल ईओ से बात करके बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित करके ड्राइव शुरू की जाएगी। -राकेश कुमार, इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें