फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले की तीनों सबडिवीजनों में बिजली की किल्लत<bha>;</bha> नहीं आया पानी, लोग 28 घंटे से झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण पूरा जिला प्रभावित हो चुका है। इसके दूसरे दिन बुधवार को हालत यह है कि ट्रांसफार्मर खराब हो या फिर बिजली चली जाए, बिजली कर्मचारी किसी सूरत में नहीं आ रहे हैं। मोहाली के गांव बलौंगी में ट्रांसफार्मर फूंकने से लोग 28 घंटे से परेशानी झेल रहे हैं। जीरकपुर में लोग वोल्टेज के उतार-चढ़ाव और बिजली के कट से परेशान रहे, वहीं लालड़ू और खरड़ में भी यहीं स्थिति है। जीरकपुर में कहीं लो वोल्टेज से पंखे तक नहीं चल रहे और कहीं बिजली पूरी तरह से गुल है।
विज्ञापन


गांव बलौंगी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण आदर्श नगर के लोग 28 घंटे से बिजली के कट से परेशान हैं। साथ के गांव के ट्यूबवेल की मोटर न चलने से लोगों के घरों में पानी भी नहीं पहुंच सका। इस वजह से स्थानीय लोगों की हालत काफी खराब हो चुकी है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मोहाली के साथ जीरकपुर और अन्य इलाकों में 28 घंटे से बिजली व पानी को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत करने के बावजूद भी विभाग के कर्मचारी बिजली ठीक करने नहीं पहुंच रहे।



बिजली विभाग का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कोई भी कर्मचारी नहीं आ सकता है। बलौंगी के निवासियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे से ही पूरे आजाद नगर में बिजली कट लगा हुआ है। लोगों देर रात से ही बिजली न होने के कारण गर्मी में परेशान होते रहे, जिनके घर इनवर्टर लगे थे, वह भी बंद हो गए हैं। मंगलवार शाम से ही ट्यूबवेल की मोटर न चलने के कारण लोगों के घर पानी भी नहीं पहुंच पाया, जिससे सुबह कपड़े धोने से लेकर अन्य सभी कामों में बहुत दिक्कत आ रही है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन



कोट

बिजली कर्मियों की है हड़ताल बोलकर वापस लौटाया



कल दोपहर 12 बजे से ही आजाद नगर में बिजली नहीं आ रही है। इस कारण लोग करीब 28 घंटे से से लोग बिजली और पानी से वंचित है। जब बिजली विभाग के अधिकारी को शिकायत दी तो उसने कर्मचारियों की हड़ताल है कहकर वापस लौटा दिया।- लाल बहादुर, पंच मेंबर , गांव बलौंगी
सुबह से एक बूंद पानी घर में नहीं आया

घर में सुबह से एक बूंद पानी नहीं आया है, पड़ोसी से पानी उधार मांगकर सुबह नहाना पड़ा। पीने के लिए दुकान से पानी खरीदना पड़ रहा है, जो बहुत महंगा पड़ रहा है। बिजली विभाग को इस पर जल्द गौर करने की जरूरत है।- रामकेर सिंह, निवासी गांव बलौंगी


बिजली कट ऊपर से गर्मी-

कई बार बिजली बोर्ड में शिकायत दे दी है, फिर भी कोई कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर ठीक करने के लिए नहीं आ रहा है। रात भर से घर में बच्चे गर्मी से परेशान हो गए, घर में चलने वाला इन्वर्टर भी छह घंटे के बाद बंद हो गया था। उसके बाद से ही पूरा परिवार परेशान हो रहा है। - रामानुज शुक्ला, निवासी गांव बलौंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें