मोहाली। एरोसिटी में रात से शाम तक बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों ने कंप्लेन पर कंप्लेन की तब जाकर कहीं बिजली मिली। इसके अलावा पुराने तार और ट्रांसफार्मर की वजह से बिजली की समस्या हो रही है। सेक्टर-82 में एरोसिटी के ब्लॉक एच में शुक्रवार की रात को करीब 3.15 अचानक बिजली जाने से लोगों की नींद टूट गई। रेजिडेंट्स ने रात से लेकर शनिवार की शाम 5 बजे तक बिजली का इंतजार किया। लेकिन बिजली नहीं मिली। लोगों ने बताया कि ट्रासंफार्मर से जो केबल जुड़ी है वह करीब पांच साल पुरानी है। यही वजह है कि बिजली के तार में कहीं न कहीं फॉल्ट हो जाता है। रेजिडेंट्स अनीश गौतम और सुशील शैओरान ने बिजली की आपूर्ति की शिकायत संबंधित विभाग से की तो उन्होंने कहा कि बिजली तो ठीक है। लेकिन बिजली की सप्लाई करीब तीन बजे रेजिडेंट्स को मिली। बिजली विभाग के एसडीओ भवात ने बताया ने कि कंप्लेन आते ही बिजली की समस्या को ठीक करा दिया जाता है।