फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में मोहाली डिवीजन के बिजली कर्मचारियों की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली बिल 2025 के मसौदे, चार श्रम कानूनों और बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में मोहाली डिवीजन के बिजली कर्मचारियों ने डिवीजन स्तर पर रोष रैली निकालकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रैली की अध्यक्षता टेक्निकल सर्विस यूनियन के प्रधान रम्मी कुमार और मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के प्रधान सुखविंदर सिंह ने की।
विज्ञापन

ज्वाइंट फोरम पंजाब के सदस्य सुखविंदर सिंह दुब्बणा, ईस्ट जोन टीएसयू के प्रधान गुरमुख सिंह, सर्कल मोहाली टीएसयू के प्रधान बलविंदर रड़ियाला सहित अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया बिजली संशोधन बिल 2025 कर्मचारियों और आम लोगों के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि इस बिल से बिजली आम जनता की पहुंच से बाहर हो जाएगी और कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ेगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि बिल की धारा 14 और 42 निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाती है। इससे बिजली एक व्यावसायिक वस्तु बनकर रह जाएगी। कर्मचारियों ने मांग की कि बिजली संशोधन बिल 2025 को तुरंत वापस लिया जाए और बिजली दरों में कमी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें