फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली विभाग देता रहा बात करने के लिए फोन नए-नए नंबर, बिजली नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जैसे-जैसे भीषण गमी बढ़ती जा रही है, वहीं जिले में अब बिजली का संकट भी गहराता जा रहा है। यहां के हालात यह हैं कि ट्रांसफार्मर गर्मी होते ही लोड सहन नहीं कर पाते और इनमें आग लग जाती है। यह हालात हैं मोहाली के गांव बड़माजरा के, जिसमें पिछले 21 घंटे से बिजली गायब है और बिजली विभाग ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कर रहा है। बड़माजरा की आबादी 15 हजार के करीब है। जिस जगह बिजली गई है वहां एक हजार के करीब आबादी रहती है।
विज्ञापन


बड़माजरा के निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े दस बजे लाइट चली गई थी। रविवार रात आठ बजे तक लाइट नहीं आई। इस मामले में जब बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की गई तो वह नंबर पर नंबर देते गए और अपना पीछा छुड़ाते रहे। यह कर्मचारी सुबह करीब नौ बजे आए थे और ट्रांसफार्मर में तेल लीकेज की समस्या को देखकर चले गए। रात को दस बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जब दिए गए नंबर पर काल किया गया तो एक मैडम ने फोन उठाया और कहा कि लाइट सुबह दो बजे तक आ जाएगी।
इस बारे में सतबीर सिंह ने कहा हर बार गर्मी के दौरान यही होता है। बिजली विभाग को इसकी तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए। गर्मी में खपत ज्यादा होती है और ट्रांसफार्मर पर बोझ ज्यादा होता है। जिससे समस्या होती है। अमनदीप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग कम से कम आम लोगों की समस्या को समझे। बिजली की यह बड़ी समस्या है। इसको जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। नरेश कुमार ने कहा कि बिजली की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग को जल्द प्रयास करने चाहिए। भीषण गर्मी में लोग लगातार इसकी वजह से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें