फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली विभाग की केंद्र सरकार की निजीकरण नीति के तहत टेक्निकल सर्विसेज यूनियन द्वारा चंडीगढ़ बिजली बोर्ड का निजीकरण करके निजी कंपनियों को सौंपने के विरोध में मंडल अध्यक्ष गुरबख्श सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में टेक्निकल सर्विस यूनियन सर्कल मोहाली, पेंशनर्स एसोसिएशन मोहाली, कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन पंजाब (ट्रांसको और पावरकॉम) ने चंडीगढ़ बिजली कर्मचारियों का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि चंडीगढ़ के कर्मचारी नौकरी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और पंजाब के कर्मचारी उनके साथ हैं।
पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से मोहाली और रोपड़ सर्कल के बिजली कर्मचारियों की ड्यूटियां चंडीगढ़ में लगाई जा रही हैं, जो पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ धक्का है। इस मौके पर कहा गया कि सर्कल मोहाली का कोई भी सदस्य चंडीगढ़ में ड्यूटी नहीं करेगा और अगर प्रबंधन ने जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी आंदोलन बंद नहीं किया तो कर्मचारी उग्र संघर्ष के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें