संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। खरड़ पुलिस ने दो अलग अलग चोरी व स्नैचिंग के मामलों में युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को चोरी व स्नैचिंग के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। इन केसों की जांच करते हुए खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पैरीविंकल ग्रेवाल ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जतिंदर पाल सिंह निवासी मोहल्ला फतेहगढ़ साहिब, श्री आनंदुपर साहिब, जिला रोपड़, तरनवीर सिंह निवासी गांव मगहर खरड़ के खिलाफ पहले भी मोहाली स्टेशन में मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी पलक शर्मा निवासी गांव मजैहरना, बैजनाथ, जिला कांगड़ा, हिमाचल हाल निवासी बलौंगी इन आरोपियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी। इनके पास से पुलिस ने एक सोने की चेन व दो लाकेट बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से जज ने सभी आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। पुलिस द्वारा पूछताछ में स्नैचिंग के कई अन्य मामले सुलझने की संभावना है।