फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी रात बिजली रही गुल, लोगों उतरे सड़कों पर, विरोध प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव मटौर स्थित संगूवाड़े में शुक्रवार रात कई घंटों तक बिजली गुल रहने के बाद शनिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने फेज-सात बिजली शिकायत सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ा है। क्योंकि अधिकारियों की तरफ से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही थी। उन्होंने साफ किया है कि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह गांव वालों को साथ लेकर अधिकारियों के घरों का घेराव करेंगे।
जानकारी के मुताबिक मटौर गांव के इलाके में शुक्रवार दोपहर तीन बजे से लाइट गुल थी। लोगों का आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को कई बार फोन भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरी रात गर्मी में लोगों ने जागकर गुजारी। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान लोगों के घरों में लगे इंवर्टर तक जवाब दे गए। इसके अलावा लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए। जिससे लोगों का अपने जानकारों से संपर्क तक टूट गया। इसके बाद लोगों ने परमदीप सिंह बैदवान की अगुवाई में इकट्ठा हुए। बैदवान ने कहा कि उनका गांव नगर निगम में शामिल है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें यह हाल देखने पड़ रहे हैं। अधिकारी किसी भी काम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें