फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बिजली और पानी का संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली संस्था कंज्यूमर प्रोटेक्शन फेडरेशन के एक दल ने प्रधान इंजीनियर पीएस विरदी के नेतृत्व में डीसी गिरीश दियालन से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने डीसी को बताया कि शहर के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें पहल के आधार पर हल किया जाए ताकि लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े।
विज्ञापन

दल के सदस्यों ने डीसी को बताया कि कजौली वाटर वर्क्स फेज-पांच और छह की पाइपलाइन का काम जल्दी पूरा किया जाना चाहिए। साथ ही इलाके को तुरंत पानी की सप्लाई देनी चाहिए ताकि शहर में पानी की किल्लत को कम किया जा सके। अभी एक तो कजौली से मिलने वाला पानी शहर की खपत को पूरा नहीं कर पा रहा है। दूसरा आए दिन कजौली से पानी की सप्लाई बंद रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा शहर में बिजली की समस्या भी गंभीर हो गई है। लगातार अघोषित कट लग रहे हैं जिससे लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
विरदी ने बताया कि डीसी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। साथ ही दल के मेंबरों को विश्वास दिलाया है कि उनकी मांगों को पहल के आधार पहल किया जाएगा। दल में फेडरेशन के संरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस सोही, महासचिव प्रवीन कुमर, मनजीत सिंह भल्ला, गुरचरन सिंह, कुलदीप सिंह भिंडर व बलविंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन

ट्रैफिक समस्या का हल करने की मांग
इसी तरह मोहाली में ट्रैफिक की समस्या भी गंभीर हो गई है। इसके सुधार के लिए भी कदम उठाए जाने की जरूरत है। शहर में लग रही किसान मंडियों में नकली व खुले मसाले बिकने पर भी तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें