लांडरां/बनूड़। बनूड़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बीती रात निकटवर्ती गांव मठियाडा में किसान जतिंदर सिंह के खेतों में लगा दस किलोवाट का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। पीड़ित किसान जतिंदर सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह वह बीती रात भी अपने खेतों का काम निपटाकर घर आ गया था। सुबह जब खेतों में गया, तो उसके ट्यूबवेल को बिजली आपूर्ति करने वाला बिजली का ट्रांसफार्मर गायब था। उसने बताया कि उसने इस ट्रांसफार्मर को हर जगह तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उसने बिजली निगम के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।