फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीपीआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सीपीआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जसपाल सिंह दप्पर और विनोद चुघ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। सीपीआई के प्रदेश सचिव बंत सिंह बराड़ और सीपीआई की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्मल सिंह धालीवाल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पहले दिन 21 सितंबर को मोहाली दाना मंडी में एक रैली निकाली जाएगी। इस सम्मेलन में करीब एक हजार डेलीगेट शामिल होंगे और पांच दिनों तक विचार-विमर्श करेंगे कि सबके लिए रोजगार, घर, स्वास्थ्य और शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किस तरह के संघर्ष की रूपरेखा बनाई जाए। इस मौके पर सीपीआई की ओर से शहीद कॉमरेडों के परिवारों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सुरिंदर सिंह जड़ौत, सुरिंदर सिंह सरसीणी, दिलदार सिंह, चंद्रपाल अत्तरी, गुरदरशन सिंह खासपुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें