फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी के गांव जनेतपुर में गलियों के बीच बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर परिषद के अधीन आने वाले डेराबस्सी के गांव जनेतपुर के लोग सुविधाएं नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करते आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि गांव को नगर परिषद में शामिल किए हुए लंबा समय हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। गांव में सबसे ज्यादा समस्या पावरकॉम विभाग की ओर से की जा रही लापरवाही के कारण पैदा हुई है। यहां आलम यह है कि गलियों के बीचोबीच खंभे खड़े हैं इनसे तारें नीचे तक लटक रहीं हैं, इस कारण लोग इनसे परेशान हो रहे हैं। लेकिन पावरकॉम को बार-बार शिकायतें करके लोग थक चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव जनेतपुर में गलियों में जगह-जगह बिजली की तारें लटक रहीं है। वहीं गांव के मुख्य मोड़ के बीचोंबीच बिजली के खंभे खड़े हैं। इस कारण यहां से लोगों को आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के खंबों के कारण यहां पर हादसों का खतरा बना रहता है। गांव वासियों की ओर से लंबे समय से मुख्य मोड़ के बीचोबीच लगे खंभे को हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव वासियों ने बताया कि इस बारे में उनकी ओर से पावरकॉम को लिखित में भी शिकायत कई बार दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि दिन में तो गली के बीचोबीच खभे दिखाई दे जाते हैं लेकिन रात को अधिकतर दिनों में बिजली नहीं आने के कारण अंधेरे में यह दिखाई नहीं देते, इस कारण हादसे होते रहते हैं। गांव वासियों ने पावरकॉम से इनको हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में संपर्क करने पर पावरकॉम के एसडीओ अमनप्रीत सिंह मावी ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद जल्द ही इनको हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें