फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघपुरा में पाइपलाइन डालने का काम शुरू

विज्ञापन
पाइपलाइन की शुरुआत करवाते साधु सिंह। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। गांव सिंघपुरा में पीने के पानी की सप्लाई के लिए वाटर सप्लाई और सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन साधु सिंह ने पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गांव में पहले एक जलघर बढ़िया ढंग से चल रहा है। परंतु नई कॉलोनियां बनने से पानी की मांग बढ़ गई है, जिसको लेकर सरकार की ओर से 33 लाख से नया ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। इस ट्यूबवेल से नई कॉलोनियों को पानी पहुंचाने के लिए 5 हजार मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है जिन लोगों ने पहले ही कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है उन्हें पहल के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जग नाहर सिंह, बलजीत सिंह, मगर सिंह, गुरनाम सिंह और अन्य कमेटी सदस्य हाजिर थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें