फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, पुलिस व सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा

Fri, 03 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
रूट मार्च किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों को लेकर जिले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले की सुरक्षा में 3500 सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इनमें  लोकल पुलिस के अलावा आंध्रप्रदेश, गुजरात पुलिस व सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की स्पेशल टीमें  भी निगरानी कर रही हैं। साथ ही तीन दिन तक अधिकारी भी पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसके अलावा संवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी पूरी तरह सेंटर फोर्सेज के हवाले कर दी गई है। वहीं, लोगों को भी कहा गया  है कि वह संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। अगर किसी को कोई व्यक्ति इलाके में  संदिग्ध लगता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम सौ नंबर पर फोन करें।
विज्ञापन

शहर में 9 जगह बनेंगे पोलिंग बूथ

- फोटो : File Photo
200 मीटर दूर रुकेंगे वाहन
शहर के पोलिंग स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने तय किया है कि शहर में बनाए गए पोलिंग बूथों से 200 मीटर की दूरी पर ही सारे वाहन रुकेंगे। जिसे वोट डालना होगा वही पोलिंग स्टेशन के पास जा सकेगा। किसी को भी इसके आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

शहर में 9 जगह बनेंगे पोलिंग बूथ
जानकारी  के मुताबिक शहर में कुल 9 जगहों पर पोलिगं बूथ बनाए गए हैं। जहां एक-एक  बूथ में कई ईवीएम होगी। हर बूथ में पुलिस के साथ-साथ पैरामिल्ट्री व आर्मड  फोर्स की तैनाती की गई हैं। चुनाव वाले दिन नाकों पर एरिया एसएचओ व  सीनियर अफसरों की नजर भी होगी ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें