मोहाली। सेक्टर-70 स्थित स्पेशल पार्क में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला विजय लक्ष्मी से मोबाइल फोन झपटने का मामला सामने आया। जानकारी अनुसार सेक्टर-70 निवासी अंकित सिंगला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह इंडियन ऑयल में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 20 जनवरी 2026 को करीब 1:30 बजे उनकी माता विजय लक्ष्मी सेक्टर-70 स्थित गोशाला से पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन से अपने पति से बात कर रही थीं। उसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनके कान से मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगा। महिला ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।