डेराबस्सी। डेराबस्सी बार एसोसिएशन ने 23 जनवरी को राज्य स्तर के आह्वान पर पूर्ण हड़ताल की, जिससे अदालती कामकाज ठप रहा। अध्यक्ष एडवोकेट विक्रमजीत सिंह दप्पर ने बताया कि नए एक्शन प्लान और लीगल एड स्कीम वकीलों पर दबाव डाल रही है और पेशे की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है। बार ने पुरानी लीगल एड प्रणाली बहाल करने की मांग की है। हड़ताल के दौरान मीत अध्यक्ष राम धीमान, जनरल सचिव इंदरपाल सिंह खारी, एडवोकेट हरप्रीत सिंह सैनी, अब्दुल गफ्फार खान, अमरिंदर सिंह ननवा, शाहिद मलिक, राज कुमार मट्टू, अशोक राणा, कुलजिंदर संधू, विकास गोयल सहित अन्य वकील मौजूद रहे।