फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में बुजुर्ग महिला से 70 हजार रुपये और गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कालड़ा स्ट्रीट में एक बुजुर्ग महिला से 70 हजार रुपये और कुछ गहने झपट लिए गए। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला अपना मकान बनवा रही थी। वह बैंक से 70 हजार रुपये निकाल कर लाई थी। उसके पास कुछ गहने भी एक लिफाफे में रखे थे। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य स्वर्णजीत कौर ने पुलिस प्रशासन से बिना नंबर वाले वाहनों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि लूट की घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की सख्ती से चेकिंग होनी चाहिए। कौर ने शहरवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें