फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दर्दनाक हादसा: कीचड़ में फिसली बाइक, ट्रक की चपेट में आई दंपती; पति की मौत और पत्नी घायल

Mon, 06 Jul 2026 07:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक का संतुलन बिगड़ते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान दौलत राम ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मोहाली में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के जुझार नगर में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पैक) से रिटायर सुपरिंटेंडेंट 75 वर्षीय दौलत राम सैनी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब दंपती सेक्टर-39 वेस्ट से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन




घर पहुंचने से कुछ मिनट पहले जुझार नगर के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बारिश से सड़क पर बने कीचड़ के कारण बाइक फिसल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक का संतुलन बिगड़ते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान दौलत राम ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए और टायर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, पीछे बैठीं उनकी पत्नी कृष्णा देवी की टांग भी ट्रक की चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दौलत राम को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा देवी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन

मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने पहुंचाई मदद
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का पिछला टायर दौलत राम के ऊपर से गुजर गया। वहीं कृष्णा देवी की टांग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
 
ट्रक चालक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
थाना बलौंगी के एसएचओ पैरी विंकल ग्रेवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घायल कृष्णा देवी के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें