लालडू। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर भारत पेट्रोलियम कंपनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस चौकी लालड़ू के प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भारत पेट्रोलियम कंपनी के पास ट्रेन से कटा हुआ एक शव पड़ा है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है और उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर हिंदी में आत्माराम लिखा हुआ है और उसने हल्के भूरे रंग की शर्ट पहनी हुई है। उसकी उम्र लगभग 65-70 वर्ष लग रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।