मोहाली। समाजसेवी संस्था टुगेदर फॉर अदर्स की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सेक्टर 70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन पृतपाल सिंह ढींढसा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर सांसद मालविंदर कंग, मेयर जीती सिद्धू, भाजपा के जिला प्रधान संजय वशिष्ट सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में पीजीआई, चंडीगढ़ से आई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया।