फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू के आईटीआई चौक पर दो बाइक की टक्कर में 67 वर्षीय बुजुर्ग लाभ सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। यह हादसा 22 सितंबर को हुआ था। मृतक की पहचान सीतारपुर, लालड़ू निवासी लाभ सिंह पुत्र राम कृष्ण के रूप में हुई है। रामचरण पुत्र सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को वह आईटीआई चौक के पास खड़ा था। उसी दौरान उनके ताया लाभ सिंह बाइक पर वहां से गुजर रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने गलत दिशा से आकर लाभ सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से लाभ सिंह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया, जहां गत दिवस इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रामचरण के बयानों के आधार पर बोबीराम निवासी सैनी मार्केट, लालड़ू मंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस अब बोबीराम की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें