फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में सड़क दुर्घटना : महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुराली हाईवे पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक अपनी दोस्त वंशिका शर्मा के साथ एक्टिवा पर खरड़ से पठानकोट जा रहे थे। वंशिका ने मुंह पर कपड़ा बांधने के लिए एक्टिवा रोकने को कहा। जैसे ही एक्टिवा रुकी, एक स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वंशिका सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं अभिषेक भी घायल हुए। दोनों को सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने वंशिका शर्मा को मृत घोषित कर दिया। खरड़ सिटी पुलिस ने बस चालक जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें