खरड़। संतेमाजरा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग को लांडरा रोड पर रविवार को सांड ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी सोमवार को पीजीआई में मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग के पुत्र सेवा राम ने बताया कि उसके पिता मली राम (85) संतेमाजरा कॉलोनी में घर से बाहर ही निकले थे तभी आवारा सांड ने उनपर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मली राम को सरकारी अस्पताल खरड़ लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक सहायता देकर पीजीआई चंडीगढ़ को रेफर कर दिया था। मृतक के पुत्र नेे थाना सिटी खरड़ में लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उसके पिता की मौत को लेकर नगर काउंसिल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इस संबंधी जन हित विकास कमेटी के सदस्य भी थाना सिटी खरड़ के एसएचओ को मिले। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि जांच के बाद डीए लीगल की राय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो कैप्शन- जन हित विकास कमेटी के सदस्य बुजुर्ग की मौत संबंधी थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह को शिकायत देते हुए।े