फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिस्टल और चाकू की नोक पर दुकानदार को लूटने वाले आठ संदिग्ध राउंडअप

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के आदर्श नगर की घनी आबादी में रविवार दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान मालिक अश्वनी गोयल को उसके घर में ही बंधक बनाकर पिस्टल और चाकू की नोक पर उसके घर से सोने के गहने और नकदी लूट ली थी। उनकी तलाश में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने के साथ ही आसपास के घरों से जानकारी हासिल की गई है। इसके आधार पर पुलिस ने आठ संदिग्ध लोगों को राउंडअप कर दुकान के मालिक से पहचान करवाई, लेकिन उसने उन्हें नहीं पहचाना। इस पर पुलिस ने सभी से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने चोरों की धड़पकड़ के लिए डीएसपी सिटी-1 की अगुवाई में चार टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें