फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुराने सेक्टरों में से हटेंगे बिजली के खंभे, कम जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) जल्द पुराने सेक्टरों में से भी बिजली के खंभे हटाने जा रही है। गमाडा की ओर से फेज-8 के ओल्ड बस स्टैंड से लेकर गुरुद्वारा श्री अंब साहिब तक और इसके आगे फेज-11 के मुख्य मार्ग तक तारों को भूमिगत (अंडरग्राउंड) नीचे डालने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल फेज-8 के ओल्ड बस स्टैंड एरिया में सड़क की खोदाई का काम चल रहा है। जल्द तार नीचे डालने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बारिश और आंधी में भी कम जाएगी, क्योंकि तार टूटने की घटनाएं कम होंगी। गमाडा के नए सेक्टर एरोसिटी, आईटी सिटी, ईको सिटी, मेडिसिटी में कोई खंभा नहीं है। इन सेक्टरों में केवल ट्रांसफार्मर ही नजर आते हैं। बाकी तार भूमिगत हैं।



मुख्य मार्गों के बाद अंदरूनी मार्गों पर होगा काम

गमाडा की ओर से फिलहाल शहर के मुख्य मार्गों पर बिजली की वायरिंग को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। अगले चरण में गमाडा द्वारा शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी ऐसा ही होगा। गमाडा द्वारा चरणवार काम किया जा रहा है। मोहाली के सारे इलाके में भविष्य में बिजली के खंभे नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन




कोट्स

फेज-8 से फेज-11 तक के मार्ग पर पहले चरण में बिजली की तारों को भूमिगत करने का काम किया जा रहा है। मार्च 2024 तक काम पूरा होने की संभावना है। अधिकारी काम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि काम सही ढंग से हो सके। -बलविंदर सिंह, चीफ इंजीनियर, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें