फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां-बनूड़ : घर में बंद कर आठ लोगों ने पिता-पुत्र कर किया हमला... पिता की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां-बनूड़। गांव थूहा में बुधवार की सुबह दो गुटों में हुए हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग रमेश सिंह की मौत हो गई। इस मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए एपीजैन अस्पताल राजपुरा में ले जाया गया। यहां से उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला भेज दिया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। इस वारदात में मृतक का पुत्र कुलबीर सिंह भी घायल हो गया था और उसका पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के कारण यहां दो गुटों में मारपीट हो गई थी। मृतक पॉवरकॉम में मुलाजिम था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुलबीर सिंह ने बताया कि गांव थूहा के आठ लोगों ने उसके पिता और उस पर घर में बंद करके तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। उसने जिन लोगों पर हमले का आरोप लगया है उनमें जगतार सिंह, बलकार सिंह, जुझार सिंह, अंग्रेज सिंह, सिमरनजीत सिंह, घणदीप सिंह, करमजीत सिंह, अमरजीत सिंह शामिल हैं।
इस मामले के जांच अधिकारी थाना संभू के थानेदार ने बताया कुलबीर सिंह की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब रमेश सिंह की मौत हो जाने के कारण इस केस में धारा 302 जोड़ दी गई है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें