फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में आठ डीएसपी बदले, हरसिमरन सिंह बल को डीएसपी एनआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी के नए डीएसपी होंगे वरिंदर सिंह खोसा, गुरप्रीत सिंह को सिटी-2 की जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले में आठ डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। यह फेरबदल राज्य भर में 274 एएसपी और डीएसपी अधिकारियों के तबादलों का हिस्सा है। डीएसपी हेडक्वार्टर मोहाली वरिंदर सिंह खोसा को डेराबस्सी सब-डिवीजन का डीएसपी बनाया गया है। सिटी-2 मोहाली के डीएसपी हरसिमरन सिंह बल को डीएसपी एनआरआई मोहाली नियुक्त किया गया है।
डीएसपी डिटेक्टिव मोहाली बेअंत कुमार को लुधियाना में एसीपी फाइनेंशियल क्राइम लगाया गया है। डीएसपी एजीटीएफ पंजाब राजन परमिंदर सिंह को डीएसपी डिटेक्टिव मोहाली के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। वह अब डीएसपी एजीटीएफ पंजाब के पद पर ही तैनात रहेंगे। जालंधर में एसीपी स्पेशल ब्रांच एवं क्रिमिनल इंटेलिजेंस गुरप्रीत सिंह को डीएसपी सब-डिवीजन सिटी-2 मोहाली लगाया गया है। लुधियाना में एसीपी सब-डिवीजन साहनेवाल इंदरजीत सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर मोहाली की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
डीएसपी स्पेशल ब्रांच एवं क्रिमिनल इंटेलिजेंस मोहाली गुरप्रीत सिंह को डीएसपी एजीसीएमएस पीबीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। डीएसपी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब सुखजीत सिंह को डीएसपी एसएसओसी मोहाली का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस फेरबदल के बाद मोहाली जिले में कई अहम पदों पर नए अधिकारी तैनात होंगे। इनमें डेराबस्सी, सिटी-2, एनआरआई और हेडक्वार्टर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें