फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मरम्मत के दौरान लाइन को लगा करंट, सिर-रीढ़ की हड्डी में आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारकपुर रोड पर स्थित डीएवी स्कूल के पास लाइन की मरम्मत कर रहे एक लाइनमैन को करंट लग गया। झुलसे लाइनमैन गगनदीप सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। खंभे से सिर के बल नीचे गिरने से उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। अभी उसको आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के पास के रिहायशी इलाके में बिजली आपूर्ति ठप थी। मंगलवार को इसे ठीक कराने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने गगनदीप सिंह और अन्य कर्मचारियों को भेजा। दोपहर को जब गगनदीप ट्रांसफार्मर पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी उसे अचानक जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस से चंडीगढ़ भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार गगनदीप के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।
वह अभी आईसीयू में भर्ती है। मौके पर पहुंचे पावरकॉम के एसडीओ गुरजिंदर सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस से पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई गई थी, लेकिन अचानक लाइन में रिवर्स करंट आ गया। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी स्थानीय निवासी ने जनरेटर चालू कर दिया था, इससे सप्लाई लाइन में करंट लौट आया और यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें