जीरकपुर। फर्नीचर मार्केट के नजदीक इंटरलॉक टाइल्स लगाने के दौरान एक मजदूर को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मुकेश निवासी गांव भाखरपुर ने बताया कि रास्ता बंद करके रात के समय टाइलें लगा रहे थे।
इस दौरान बलटाना का ही एक व्यक्ति वहां आया और रास्ता खोलने के लिए कहने लगा। उसको बताया गया कि टाइलें लगाने का काम चल रहा है, आपको दूसरी तरफ से घूमकर आना होगा। उसने शराब पी रखी थी। वह गालियां देने लगा। कुछ समय बाद वह अन्य लोगों को लेकर वहां आया और उसने वहां पड़ी टाइल काटने वाला कटर उठाया और उसके सिर पर मार दी। इस कारण उसको काफी चोट लगी। घायल को उसका भाई रवि ने कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में भर्ती करवाया। मुकेश के सिर पर करीब पांच टांके लगे हैं। इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई।
इस झगड़े की जांच कर रहे हैं। मुकेश के बयान दर्ज कर लिए हैं। दूसरी पार्टी को भी हमने पुलिस चौकी बुलाया हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है। - एसआई गुरप्रीत सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी बलटाना।