मोहाली। माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की चार कैडेट का चयन प्रतिष्ठित रक्षा एकेडमियों के लिए हुआ है।
ये कैडेट अब नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए), एयर फोर्स अकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में कमीशन्ड ऑफिसर बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। पंजाब के रोजगार सृजन, हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सफलता पंजाब की अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर चुनने को प्रेरित करेगी। संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू एवीएसएम (सेवामुक्त) ने चयनित कैडेटों को बधाई दी। संवाद