फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समागम में हुए पेंटिंग मुकाबले

Mon, 14 Oct 2013 02:37 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा श्री दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। फेज—4 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में आयोजित दुर्गा पूजा के चौथे दिन बच्चों के पेंटिंग मुकाबले कराए गए। इसमें बंगाली समुदाय के बच्चों ने बढ़—चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सुबह की पूजा के बाद चंडीपथ, पुष्पांजलि, प्रसाद और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद महाभोग लगाया गया। शाम को संध्या आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह से लेकर शाम तक दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं में भारी उतसाह देखने को मिला। एसोसिएशन द्वारा शाम आठ बजे से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने अपना टैलेंट पेश किया।

इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। संस्था के प्रवक्ता गौतम चक्रवर्ती ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे पूजा पाठ के बाद दर्पण विसर्जन और सिंदूर उत्सव होगा, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाएंगी। दोपहर दो बजे एसोसिएशन के सदस्य श्री दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए घग्गर के लिए लेकर लाएंगे। शाम को विजया सम्मिलानी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें